Translate

Ads Area

MP Board 5th Hindi General (सामान्य) SugamBharti Chapter 2 व्यवहार कुशलता solution

कक्षा 5 हिन्दी (सामान्य) 
अध्याय 2
 व्यहार कुशलता

1. निबंध से खोजिए -
(क) सही जोड़ियाँ बनाइए
वक्ता - सीमा
लक्षण - हृदय
परिधि - विशेषताएँ
अंत:करण - बोलने वाला

(ख) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. यह मेरा भाषण का .............................मौका था।
2. उसके प्रोत्साहन ने तरुण विद्यार्थी को अच्छा ..................... बना दिया।
3. एक.. .................. सभा में तरुण विद्यार्थी भाषण देने के लिए खड़ा हुआ था।
4. जो भावना सच्ची होती है वह ...................... से निकलती है।


2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्नः
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए -
1. सभा में भाषण देने के लिए कौन खड़ा हुआ था?
2. लेखक के अनुसार मनुष्य की मूल प्रवृत्तियाँ कितनी होती हैं?
3. अच्छे संस्कार का कोई एक लक्षण लिखिए।
4. विद्यार्थी के भाषण पर श्रोताओं ने तालियाँ क्यों पीर्टी?

3. लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में दीजिए
1. लोगों को प्रोत्साहन की सबसे अधिक आवश्यकता कब पड़ती है?
2. 'व्यवहार कुशलता के क्या लक्षण हैं?
3. लेखक द्वारा प्रोत्साहन देने का विद्यार्थी पर क्या प्रभाव पड़ा?
4. किसी व्यक्ति के हृदय को जीतने के लिए हमें किस तरह का व्यवहार करना चाहिए?

भाषा की बात
1. निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिए-
साहित्यिक, श्रोताओं, मुश्किल,सहानुभूति, आत्मविश्वास, लोकप्रियता, परिधि, आत्मतुष्ट, प्रोत्साहन, विस्तृत।
2. निम्नलिखित गद्यांश में रेखाकित शब्दों को ध्यान से पढ़िए -
एक साहित्यिक सभा में एक तरुण विद्यार्थी भाषण देने के लिए खड़ा हुआ,पर उसका भाषण जमा नहीं वह घबरा गया। श्रोताओं ने तालियाँ पीटी, दस-पाँच वाक्य कहने के बाद ही उसे बैठ जाना पड़ा।
· उपर्युक्त गद्यांश में रेखांकित शब्दों अथवा शब्द समूहों से भाषण देने, खड़े होने, घबरा जाने,तालियाँ पीटनें और बैठ जाने आदि के काम का करना या होना पाया जाता है।
जिन शब्दों से किसी काम का करना या होना पाया जाता है उसे क्रिया कहते हैं।
उदाहरण:
(क) यदि हम बिना क्रिया की सहायता से वाक्य बनाएँगे तो वे इस प्रकार बनेंगे।
• मोहन फुटबाल .................................. ।
• गाय घास ................................।
• वह विद्यालय ................................।
• सोनू पतंग ................................।
ऊपर के वाक्यों को देखो।इनमें क्रिया के न होने से बात अधूरी रह जाती है। यदि हम इसके साथ क्रिया का प्रयोग करते हैं तो वाक्य इस प्रकार बनेंगे-
• मोहन फुटबाल खेलता है।
• गाय घास खाती है।
• वह विद्यालय जाता है।
• सोनू पतंग उड़ाता है।

प्रश्न - निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़िए।और समझिए कि इनमें क्या अंतर है?
1. गाय रंभाती है।
2. राम पुस्तक पढ़ता है।
पहले वाक्य पर ध्यान दीजिए। इस वाक्य में रंभाना' क्रिया है किन्तु इनका कोई काम या कर्म नहीं है। (कर्म का अभाव) जबकि दूसरे वाक्य में पता चल रहा है। पढ़ना' क्रिया 'पुस्तक' की है।
जब क्रिया का कोई कर्म नहीं होता तब उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जिस क्रिया से कर्म का बोध होता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।
सकर्मक और अकर्मक क्रिया में अंतर- सकर्मक क्रिया में जब हम कोई प्रश्न करते हैं तो उसका उत्तर मिल जाता है जबकि अकर्मक क्रिया में उत्तर नहीं मिलता। जैसे. राम क्या पढ़ता है?
इस प्रश्न का उत्तर होगा 'पुस्तक'
प्रश्न- निम्नलिखित वाक्यों को अकर्मक क्रिया तथा सकर्मक क्रिया के आधार पर अलग-अलग लिखिए
1. सीता गाना गाती है।
2. रमेश सड़क पर दौड़ रहा है।
3. चिड़िया उड़ती है।
4. गाय का दूध मीठा होता है।

 अभ्यास हल

Download PDF

Inside Post Ad

Inside Post Ad

Ads Area